उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मियों का सम्मान, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परिसर में 77वां पुलिस स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाहजहांपुर थाना अधिकारी प्रकीता को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाल ही में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एएसपी नाजिम अली, एएसपी सुरेश कुमार सहित जिले के सभी सर्कल के डीएसपी, थानाप्रभारी, पुलिसकर्मी, पूर्व पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
