चतुर्थ भव्य विशाल पद यात्रा एवं विशाल प्रसादी महोत्सव का सफल आयोजन

Kotputli-Behror Rajasthan

कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम सरुण्ड (शिव बोले मन्दिर, रानीवाली) में श्री नृसिंह जी महाराज की असीम अनुकंपा से इस वर्ष भी चतुर्थ पद यात्रा का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।

यह यात्रा सरुण्ड स्थित शिव बोले मन्दिर, रानीवाली से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बाबा नृसिंह मन्दिर,हसामपुर (पाटन)पर पहुँची।यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था,जहाँ बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।सभी ग्राम वासियों के तन-मन-धन के विशेष सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा के दरबार में छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इसके पश्चात विशाल भण्डारे (प्रसादी)का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

इस अवसर पर महोत्सव के सफल आयोजन में सुगन चन्द सैनी, हजारी लाल सैनी, रामसिंह सैनी, पूरणमल, बजरंग लाल, बालचंद, बलराम, महेंद्र सैनी, कालू राम, मोहन सैनी, सुन्दर सैनी, अशोक सैनी, विजय सैनी, विक्रम सैनी, नत्थू सैनी, सियाराम सैनी, मनोज सैनी, राजू सैनी एवं उदय सिंह तोंदवाल सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *