पूर्व विधायक बलजीत यादव जेल में भूख हड़ताल पर!

National

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव ने जेल प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर भूख हड़ताल की सूचना दी है। यादव ने जेल में उनके पास मोबाइल मिलने के मामले को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए दर्ज मुकदमे का विरोध किया है।

दो दिन पहले जेल प्रशासन ने बैरक की तलाशी के दौरान बलजीत यादव के पास मोबाइल मिलने का दावा करते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। वहीं, बलजीत यादव का कहना है कि उनके वार्ड और बैरक में ऐसी कोई तलाशी हुई ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में द्वेषपूर्ण तरीके से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है।

बलजीत यादव ने पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जेल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन उन्हें भूख हड़ताल नहीं करने के लिए समझाने में जुटा है और मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *