मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्से में बारिश की कमी:राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात-कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद; 7 दिन से तेलंगाना में अटका मानसून

National

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना
मौसम विभाग के सैटेलाइट INSAT-3DS की तस्वीरों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक का आसमान लगभग साफ दिखाई दे रहा है।
जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर पाया है। 17 जून की सुबह ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के ऊपर मानसूनी बादल नहीं हैं। इन राज्यों में आसमान साफ दिख रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है। यानी, देश के 40% हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया का न बनना है।

4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। पिछले 7 दिन से यह तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। इसी वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *