सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

National

मिडिल ईस्ट से आई गुड न्यूज, अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

1 मोदी ने ट्रम्प से कहा- भारतीय नाविकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, ट्रम्प बोले-जब तक मैं राष्ट्रपति, व्हाइट हाउस में भारत का दोस्त मौजूद रहेगा

2 ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा

3 ‘भारत हमेशा शांति के पक्ष में है’, PM मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात

4 ‘यह छात्रों के भविष्य की लड़ाई है…’, कोटा पहुंचे राहुल गांधी, शिक्षा नगरी से मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत

5 कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। करियर विकल्पों की कमी और छात्र आत्महत्याओं को शिक्षा प्रणाली की विफलता बताते हुए सुधार की मांग की।

6 लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम सभी साथ आएं और मिलकर ऐसा काम करें, जिससे इस भीड़ में, इस देश में कोई भी छात्र कभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बारे में न सोचे। यही इस बैठक का उद्देश्य है।

7 मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

8 राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ

9 झारखंड और मिजोरम की राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड में एक सीट पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं

10 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएंगी। उनका यह दौरा दो दिन का है। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 1500 जवान और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर से करीब चार किलोमीटर पहले स्थित शिवकोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी

11 शिवसेना (UBT) संसदीय समिति की आज बैठक, दो दिन पहले व्हिप जारी हुआ, सभी 9 सांसदों को आने का निर्देश, 6 के बागी होने की खबर

12 बंगाल-महाराष्ट्र के बाद UP में बगावती सुर! क्या टूट जाएगी सपा? केशव मौर्य का दावा – 26 सांसद टूटने को तैयार

13 भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, दूसरा वनडे जीतकर सीरीज भी जीती; गिल-किशन के शतक, अर्शदीप-गुरनूर को 3-3 विकेट

14 महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को मात देने के बाद अब भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया

15 फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबर, टूर्नामेंट में 68 साल बाद ऐसा, 1958 वर्ल्डकप में एक दिन में 4 मैच ड्रॉ रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *