बानसूर में भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न

National

बानसूर। आज भाजपा कार्यालय, नारायणपुर रोड, बानसूर पर आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।


बैठक में माननीय सांसद श्री राव राजेंद्र सिंह जी, विधायक श्री देवी सिंह शेखावत जी, चुनाव प्रभारी श्री बृजेश लाटा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेश बादलीवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रत्याशियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को और मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और बानसूर में भाजपा की विजय का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *