चौबारा (संदीप कुमार)शाहजहांपुर चौबारा चेकपोस्ट से गांव में प्रवेश करते ही गंदे प्रदूषित पानी का सामना स्थित रामाडा होटल के बैक गेट से निकल रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने होटल के सामने विरोध प्रदर्शन किया और होटल प्रबंधन से समाधान की मांग की। मौके पर पहुंचे होटल स्टाफ ने बैक गेट का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी होटल प्रबंधन से शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ गई। वहीं होटल स्टाफ की ओर से पानी को बारिश का पानी बताया गया, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि बिना बारिश के भी सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी जमा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो होटल परिसर के अंदर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि सड़क पर जमा यह पानी आखिर कहां से आ रहा है? इसकी वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। शाहजहांपुर चेक पोस्ट होटल रामाडा के गेट पर सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे
