राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने हुकम सिंह ठाकरान को बनाया जिला संरक्षक
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना के लिए राष्ट्रीय जाट महासभा भारत को हुकम सिंह ठाकरान ने अपनी निजी खातेदारी की जमीन सहयोग स्वरूप दी है। संगठन ने उनके इस सहयोग को देखते हुए उन्हें जिला संरक्षक नियुक्त किया है।
हुकम सिंह ठाकरान ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और पूर्ण सहयोग के साथ कार्य करते हुए समाजहित में हरसंभव योगदान दिया जाएगा। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को उन्होंने समाज के लिए गौरव का विषय बताया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मंजीत चौधरी, जिला सचिव विनोद चौधरी,अज़रका सरपंच अजय चौधरी, लेखराम नरेश जाट सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने हुकम सिंह ठाकरान के सहयोग की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।
