बानसूर।कस्बें के उप जिला अस्पताल के पीछे स्थित क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ट्रांसफॉर्मर के खुले तारों की चपेट में आने से दो मोरों की मौत हो गई। जिसके बाद बिजली विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में हैं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आर्य ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि ट्रांसफॉर्मर के पास सड़क किनारे दो मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। खुले तार और नीचे उगी झाड़ियों के कारण अक्सर पक्षी और आवारा पशु करंट की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
