चौबारा गांव में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, झूला व डाक कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

National

चौबारा (संदीप कुमार) शाहजहांपुर। क्षेत्र के चौबारा गांव में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही पूरा वातावरण बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

हरिद्वार से झूला कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों में रामसरूप, सोनू, मनोज, राजवीर, धर्मवीर, रितेश, रिंकू फौजी, दौलत फौजी, राहुल, नीतू, सुनील, सत्यपाल और मुकेश शामिल रहे। वहीं डाक कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों में योगेश, महेंद्र पाल, राहुल, अभिषेक, देवेंद्र, रवि प्रधान, हिम्मत, आकाश, जयदीप प्रजापत, आनंद शर्मा, अटल शर्मा, मनीष, विकास, हरकेश, सोपिन, अंकित, विष्णु, संतोष मीणा, अजित और योगेंद्र शामिल रहे।

कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर पंडित चंद्रकांत शर्मा, लक्ष्मण सिंह, मोहन नाई, महेंद्र प्रधान, युवा नेता मोहन चौबारा, सत्यपाल, महेंद्र ठेकेदार, प्रदीप, सुमेर, सुखपाल, अरविंद, रितेश, हनुमान और सचिन कुमार सहित ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं तिलक लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया।

डीजे पर भोलेनाथ के भजनों के बीच कांवड़िए गांव के मुख्य मार्ग से निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरा गांव भक्तिमय नजर आया।

इसके बाद सभी कांवड़ियों ने चौबारा गांव स्थित शिव मंदिर में हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने भगवान शिव से गांव और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

चौबारा गांव में आयोजित यह कांवड़ यात्रा श्रद्धा, सेवा, भाईचारे और सनातन आस्था का सुंदर संदेश दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *