फौलादपुर। पर्यावरण संरक्षण और गांव को हरा-भरा बनाने की दिशा में फौलादपुर में सराहनीय पहल की गई। सुमित यादव के नेतृत्व में गांव की बनी में पौधारोपण अभियान चलाकर 1100 पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई।

पौधारोपण के साथ ही लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर के माध्यम से सिंचाई की गई। अभियान का उद्देश्य गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।
इस अवसर पर सुमित यादव, अनूप यादव, महावीर सूबेदार, आलोक यादव, हितेश यादव, निशांत यादव, आकाश, अनिल, प्रदीप, मनोज मेजर, रामनिवास, गणेश, बिट्टू चौधरी, , कुलदीप, कृष्ण रेलवे पुलिस, जलकरण, सोनू, प्रवीण कुमार, जोनी और हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

🌳 पौधे लगाने के साथ संरक्षण का भी संकल्प
अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से लगाए गए पौधों की सिंचाई की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों से भी पौधों की देखभाल में सहयोग करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
1100 पौधे लगाने की यह पहल गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दे रही है।
