नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई मुख्य बाजार से हटाया अवैध अतिक्रमण,पॉलीथिन भी जब्त

Kotputli-Behror National Rajasthan

कोटपूतली।नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया गया। आयुक्त के कड़े निर्देशों के बाद नगर परिषद की टीम ने शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार और आम रास्तों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया।

प्रमुख मार्गों पर चला प्रशासन का डंडा

नगर परिषद की टीम ने मुख्य चौराहे से बीडीएम (BDM) अस्पताल मार्ग और मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक सघन निरीक्षण किया। इस दौरान रास्तों को अवरुद्ध कर रही लगभग 15 अस्थाई चलती-फिरती रेहड़ियों को मौके से जब्त किया गया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों और थड़ी-ठेला संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वसूला जुर्माना अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 9.5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन। नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही 6,300 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक अमला इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। टीम मे अभिषेक सैनी (सचिव, नगर परिषद)सत्यनारायण वर्मा (सहायक अग्निशमन
अधिकारी)कृष्ण सिंह गुर्जर (कनिष्ठ अभियंता) सफाई निरीक्षक एवं नगर परिषद के अन्य समर्पित कर्मचारी व सुरक्षा बल मौजूद रहा।
चेतावनी नगर परिषद प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो।