कोटपुतली।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री जय बंसी वाले परिवार, हिमाचल फ्रूट भंडार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले फल-सब्जी मंडी प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडी में कार्यरत मजदूरों और पल्लेदारों को मिठाई एवं गमछा-तोलिया वितरित कर उनका मान-सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि रामफूल गुर्जर (सचिव, कृषि उपज मंडी समिति)विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी एवं राजेश सैनी अध्यक्षताअमरसिंह सैनी (पूर्व उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति)
मंडी सचिव ने दी योजनाओं की जानकारी
मुख्य अतिथि, मंडी सचिव रामफूल गुर्जर ने मंडी में दिन-रात मेहनत करने वाले पल्लेदारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पल्लेदारों को उनके लाइसेंस की महत्ता समझाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि मजदूर वर्ग इनका सीधा लाभ उठा सके।मजदूर और किसान देश की रीढ़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमरसिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा की मजदूर, किसान और जवान देश के विकास की मुख्य रीढ़ होते हैं। इनके पसीने और मेहनत के बिना देश की प्रगति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए मजदूर दिवस पर इनका सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है।”
ऑर्गेनिक खेती पर जोर
विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी ने उपस्थित किसानों और पल्लेदारों को भविष्य की जरूरतों को देखते हुएऑर्गेनिक (जैविक) खेती के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए रसायन मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया।इस दौरान हिमाचल फ्रूट भंडार के प्रतिनिधियों सहित मंडी के अनेक व्यापारी और श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की।
