जाट बहरोड़ स्थित प्रेरणा स्थल पर सुबह 7:30 से 11 बजे तक होगा कार्यक्रम
जाट बहरोड़। पूर्व विधायक एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि रहे स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की जयंती के अवसर पर 31 अगस्त 2026 को हवन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रेरणा स्थल, जाट बहरोड़ में सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी अमित धर्मपाल चौधरी ने क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
