अलवर: ग्रामीण सेवा शिविर में हंगामा, जिला पार्षद और VDO के बीच तीखी बहस, ग्रामीणों ने लगाए ‘पटवारी हटाओ’ के नारे

National

अलवर जिले के तूलेड़ा गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने “पटवारी हटाओ” के नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई।

इस दौरान कांग्रेस जिला पार्षद जगदीश जाटव और विकास अधिकारी (VDO) आरती गुप्ता के बीच तीखी बहस हो गई। जिला पार्षद ने कहा कि जब बड़े अधिकारी ही मौजूद नहीं हैं तो ऐसे शिविर आयोजित करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर लगने के बावजूद लोगों के राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं।

जगदीश जाटव ने क्षेत्र के पटवारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह महीनों तक गांव नहीं आता और पंचायत समिति में भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहता, जिससे आम लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *