अग्रवाल समाज महिला मंडल की बैठक आयोजित, 11 मई से शुरू होंगे ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस के रजिस्ट्रेशन

big breking news

कोटपूतली। जिला मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लाजवंती देवी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश को बच्चों एवं महिलाओं के लिए उपयोगी, रचनात्मक एवं प्रतिभा-विकास का माध्यम बनाना रहा।बैठक में पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक गतिविधियों से जुड़ना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विशेष ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का आयोजन किया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित गतिविधियों को शामिल किया गया है डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, सिलाई। कुकिंग, पैकिंग, ब्यूटी पार्लर। योगा, जूडो-कराटे।
महिला मंडल के अनुसार, ये गतिविधियां न केवल प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाएंगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेंगी।


महिला मंडल ने जानकारी दी कि इन क्लासेस हेतु रजिस्ट्रेशन सोमवार, 11 मई 2026 से प्रारंभ किए जाएंगे। इच्छुक अभिभावक व प्रतिभागी पंजीकरण के लिए सीताराम अग्रवाल, दीप्ति बंसल, मीनू बंसल एवं प्रतीक्षा चौधरी से संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर दीप्ति बंसल, इंदु अग्रवाल, पार्षद रेणु अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, पार्षद मीनू बंसल, बीना गोयल एवं प्रतीक्षा चौधरी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज के बच्चों व महिलाओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *