रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रोड सेफ्टी टेस्ट की शुरुआत विद्यालय स्तर से हुई। इसके बाद ब्लॉक लेवल, जिला लेवल और फिर पुलिस रेंज नूंह में परीक्षा आयोजित की गई। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद फाइनल परीक्षा पंचकूला पुलिस लाइन में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से चयनित 30 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्र यश पुत्र कृष्ण तंवर और तनुज पुत्र अनिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर हरियाणा के डीजीपी अनिल सिंघल तथा एडीजीपी हरमिंदर सिंह ने विजेता बच्चों और टीम को सम्मानित किया।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
