नांगल चौधरी।
संस्था का बेजुबानों के लिए चल रहे अभियान के तहत गौशाला में सवामानी का आयोजन किया गया। टीम लगातार पानी के सकोरे लगाना, खेलियों की सफाई कर उनको साफ पानी से भरना, गायों के लिए सवामनी का आयोजन करना जैसे अनेक कार्य प्रतिदिन कर रहे है। इसी कड़ी में युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नांगल चौधरी टीम के सक्रिय सदस्य महेंद्र सैनी ने अपने स्वर्गीय पिता रामनिवास सैनी की पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा मुकंददास गौशाला नांगल चौधरी में गौ सवामानी लगाकर गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य किया। इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई तथा उनकी सुख-समृद्धि की कामना की गई।

महेंद्र सैनी ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में किए गए सेवा कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते है। उन्होंने सभी लोगों से अपने परिजनों की पुण्यतिथि एवं अन्य विशेष अवसरों पर गौसेवा, पौधारोपण और जनहित के कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर योगेश सैनी, गोलू, रविंद्र, मोहन, वंश, मनोज ठाकुर, मंजीत ठाकुर, कुकु शर्मा, राहुल, चोटी शर्मा, भवानी, अंकित, मासूम सैन, साहिल, श्रवण सहित अन्य साथी उपस्थित रहे और गौसेवा में अपना सहयोग दिया।
