48 डिग्री की तपती गर्मी में भी दिखा जज्बा, 77 युवाओं ने किया रक्तदान*

National

भाविका मेडिकल पर लगे शिविर में नेत्र जांच भी हुई, 188 मरीजों को मिली निःशुल्क दवाइयां
संवादाता राहुल शर्मा

बुचारा: रक्तदान महादान के संकल्प के साथ रविवार को भाविका मेडिकल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और 48 डिग्री तापमान के बावजूद युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में 77 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

    शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जी.एल. यादव ने कहा, “जहाँ इतनी तेज धूप में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं हमारे युवा रक्तदान कर किसी की जान बचा रहे हैं। इससे पुनीत काम कोई नहीं हो सकता। इसलिए रक्तदान ही महादान है।”

    आयोजक विजेंद्र यादव एवं राव मनोज ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ ही निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें 188 रोगियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

    इस अवसर पर मुकेश डाबड़, कृष्ण घोघड़, सोनू बाड़ीगर, एडवोकेट महेंद्र बोहरा, कृष्ण सेठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *