कोटपूतली शहर में भीषण जाम मरीजों सहित आमजन बेहाल

National

BDM अस्पताल से मुख्य चौराहे तक लगी वाहनों की लंबी कतारें,

चिलचिलाती गर्मी में घंटों फंसे रहे लोग

कोटपूतली। शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह चरमरा गई है। आज बीडीएम (BDM) अस्पताल से लेकर मुख्य चौराहे तक करीब एक से डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और विशेषकर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम के चलते अस्पताल क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। गंभीर हालत में अस्पताल लाए जा रहे मरीजों के वाहनों और एम्बुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिला। मरीजों को समय पर उपचार न मिलने के कारण परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया।

चिलचिलाती गर्मी में बेहाल हुए लोग

तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच लगे इस लंबे जाम में बाइक सवार, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों फंसे रहने को मजबूर हो गए। वाहनों के धुएं और गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए।बानसूर मोड़ से डाक बंगला व BDM अस्पताल से मुख्य चौराहे तक। मेन चौराहे से इंडियन पेट्रोल पंप तक करीब 1 से 1.5 घंटे तक ठप रहा आवागमन।अस्पताल रोड पर यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम न होना।

स्थानीय लोगों ने उठाई मांग

बार-बार लगने वाले इस जाम से परेशान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन तथा यातायात पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जनता ने मांग की है कि अस्पताल रोड पर अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए और यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *