शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण

National


प्रेमसिंह बाजोर बोले- शहीदों की चिता पर हर साल लगेंगे मेले, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने श्रद्धांजलि दी

सेतरावा के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लवारन में मंगलवार को भारत-पाक 1971 युद्ध के शहीद मोहनसिंह राठौड़ प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में शहीद सपूत को सम्मान देने के लिए अपार जनसमूह उमड़ा जबतक सूरज – चांद रहेगा मोहनसिंह राठौड़ तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के बीच उन्हें श्रद्धा से याद किया और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने सैन्य सम्मान के साथ साथ शहीद की प्रतिमा से पर्दा हटाकर पुष्पांजलि अर्पित की

सेनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं जवानों के बलिदान के कारण ही सुरक्षित है बाजोर ने घोषणा की कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की चिता पर हर साल मेले लगेंगे उन्होंने शहीदों की शहादत को नमन करना प्रत्येक नागरिक का धर्म और कर्तव्य बताया

शेरगढ़ विधायक ने भी शहीद मोहनसिंह राठौड़ को नमन करते हुए कहा कि ऐसे शूरवीरों के कारण ही देश का आम नागरिक सुरक्षित महसूस करता है।उन्होंने शहीदों के माता-पिता और परिजनों को प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि मंदिर जाने से पहले शहीदस्मारक पर नमन करके ही हम उनका ऋण चुका सकते है
प्रतिमा लोकार्पण समारोह में सेतरावा -बावकान नागाणाराय मंदिर के मंहत स्वामी मोहनगिरी के पावन सानिध्य में आयोजित
हुआ। इसमें आर्मी जवान, विभिन्न जन प्रतिनिधि और सैंकड़ों नागरिकों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्षित की परिजनों का सम्मान इस भावुक क्षण में शहीद के भाई रामसिंह और परिवार का मंच पर सोल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *