श्रीश्याम महोत्सव को भव्य बनाने के लिये नगरपालिका वासियों की आयोजित हुई बैठक

big breking news

बर्डोद कोटपूतली-बहरोड़: क़स्बे के अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे के पास स्थित जगदम्बा मैरिज गार्डन में श्रीश्याम महोत्सव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।क़स्बे में आगामी 19 से 21 मई तक तीन दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।

इस महोत्सव को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई इस बैठक में बर्डोद क़स्बे सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में ग्राम कीरतसिंहपूरा, ढ़िस, नालपुर और कांकरा बर्डोद के प्रतिष्ठित लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी उपस्थित लोगों ने श्रीश्याम महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी एकता और पूर्ण सहयोग पर अपनी सहमति जताई।

इस विशेष मौके पर पूर्व सरपंच सुनील भारद्वाज, पूर्व सरपंच राजाराम, पूर्व प्रधान नन्दराम ओला, अमीलाल सैनी, मन्नु सैनी, श्रीश्याम मित्र मण्डल के सुमेर सिंह ओला, एडवोकेट महेन्द्र भारद्वाज व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *