ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों को रोका गया है खनन माफ़ियाओं ने गांवों की औरतों के साथ बदसलूकी की ग्रामवासियों को पुलिस के सामने ओवरलोड डंपर चढाकर जान से मारने की कोशिश की व जान से मारने की धमकी दी है जिसमें पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने देखते रहे और पुलिस ने बदमाशों को बंद न कर के ग्रामवासियों को बंद करने की धमकी दी जिससे ग्रामवासियों में भय का माहौल बना हुआ है
कोटपुतली।नेशनल लाइमस्टोन कंपनी की मनमानी और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे खनन के विरोध में अजीतपुरा कलां-कुजोता संघर्ष समिति का धरना 279 वें दिन भी जारी रहा।
नियमों की अनदेखी और सुरक्षा पर संकट
ग्रामीणों का आरोप है कि नियमानुसार खनन गतिविधियां आबादी, सड़क और स्कूल से कम से कम 45 मीटर और ब्लास्टिंग 300 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। इसके विपरीत, कंपनी रिहायशी इलाकों, स्कूल और श्मशान भूमि और ग्रामीण रोड के बिल्कुल नजदीक ब्लास्टिंग कर रही सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर की जा रही ब्लास्टिंग का विरोध किया, तो आरोप है कि कंपनी ने बाहर से असामाजिक तत्वों को बुलाकर ग्रामीणों और महिलाओं के साथ बदसलूकी की
विरोध प्रदर्शन नेतराम ताखर (सरपंच प्रतिनिधि) रामकरण मीणा (पूर्व सरपंच),महेंद्र मीणा सुवालाल मीणा महेंद्र दादरवालबिरजू धानकाराम सिंह जाट रामस्वरूप पंच भागीरथ मीणा रोशन आर्य रमेश चौधरी धनसीराम जांगिड़ लखमी कटारिया बनवारी ताखरशिवलाल जाट,रियाज खान नसरुद्दीन कुरैशी,अफीज खान,शीशराम होलदार लालचंद बावरिया सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।
