भाजपा जिला कार्यकारिणी में शशि मित्तल व बालकृष्ण सैनी बने सदस्य, जताया आभार

National

कोटपूतली।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के जयपुर देहात उत्तर जिला कार्यकारिणी में शशि मित्तल एवं बालकृष्ण सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

इस अवसर पर शशि मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष, विधायक हंसराज पटेल एवं समस्त भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का प्रेम और समर्थन हमेशा उनकी प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ जनसेवा एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *