फौलादपुर गांव में टोल बचाने के चक्कर में भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से रोजाना लंबा जाम लग रहा है। गांव की सड़क पर वाहनों की कतार लगने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि टोल से बचने के लिए वाहन चालक गांव के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते सड़क पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, ग्रामीणों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है।
टोल बचाने की कीमत आखिर फौलादपुर के ग्रामीण कब तक चुकाएंगे?
