बिजली उपकरण चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

National

बहरोड़। सदर थाना पुलिस ने किसानों के कुओं से केबल, स्टार्टर व बिजली उपकरण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में करीब 5 दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। गैंग ने बहरोड़ सदर, बहरोड़ शहर, नीमराणा, शाहजहांपुर तथा मुण्डावर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार (24) पुत्र मुरारीलाल निवासी #रिवाली और गौतम कुमार (19) पुत्र धर्मपाल निवासी रिवाली को गिरफ्तार कर चोरी किए गए कॉपर के तार बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची, डीएसपी सचिन शर्मा के सुपरविजन और थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और गिरोह में शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *