कोटपूतली।राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम प्रदेशभर में शिविरा पंचांग में शिक्षा विभाग द्वारा अवकाशों में की गई अव्यवहारिक कटौती के विरोध में आंदोलनरत है। संगठन द्वारा सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदेश संयुक्त मंत्री सुरेश चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष विजय कुमार सैनी के नेतृत्व में दिनांक *08.05.2026 को सायंकाल 4:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एक विशेष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान माननीय शिक्षा मंत्री महोदय को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु ‘सद्बुद्धि यज्ञ एवं हवन’ का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ के साथ ही उपस्थित शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। संगठन का मानना है कि अवकाशों में की गई यह कटौती शिक्षकों के हितों के विरुद्ध और अव्यवहारिक है। इस कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में शिक्षक भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

