वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर लिया बालाजी व ओंकारेश्वर महादेव का आशीर्वाद

Kotputli-Behror

कोटपूतली। कस्बे के बडाबास मोहल्ले में बाला वाला कुआ के पास स्थित नवनिर्मित अखाड़ा वाले ओंकारेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर का उद्घाटन सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आपको बता दें कि भामाशाह श्रीमती कांता देवी एवं पंडित रामनिवास शर्मा ने अपने पूर्वजों की स्मृति में इस मंदिर का निर्माण करवाया है। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर के उद्घाटन महोत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा के साथ हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश के साथ यात्रा में शामिल हुई। वहीं इस कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताह भर से प्रतिदिन हनुमानगढ़ के पंडित हरीश महाराज के द्वारा भागवत कथा व रात्रि में नानी बाई का मायरा का वाचन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सोमवार को 8 वें दिन सुबह हवन पूजन का आयोजन हुआ।

इसके उपरांत वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर बालाजी व ओंकारेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री शर्मा का शिव कुमार शर्मा, विधि सलाहकार कमल प्रसाद शर्मा, इलेक्ट्रिशियन संजय कुमार शर्मा, एडवोकेट के. के. शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा पत्रकार, आदित्य शर्मा, दिनेश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, आशा शर्मा, किरण शर्मा पावटा, अक्षय कुमार शर्मा, अंतरिक्ष शर्मा, अनुज शर्मा, अवंतिका शर्मा, अंशुल शर्मा सहित डॉक्टर चंद्रकांत शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार आनंद पंडित, एडवोकेट रमाकांत शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं मंत्री शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में भामाशाहों का योगदान बेहद आवश्यक है।

वहीं उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर कहा कि हमें शादी विवाह, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि विभिन्न अवसरों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण सरंक्षण हो सके। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत परसादी ग्रहण की। इस मौके पर डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, थानाधिकारी राजेश शर्मा, शमशेर सिंह, धर्मपाल गुर्जर, पत्रकार राजकुमार गर्ग, धर्मवीर कुमावत, दिनेश राठौड़, मुकेश शर्मा, अमित बिदानी, बिल्लूराम सैनी, इशाक खान, रामोतार सूद, महावीर जांगिड़, मोहित जांगिड़, डॉ.शशिकांत शर्मा, सीताराम शर्मा, धंसीराम शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र यादव, विक्रम सैनी, श्याम शर्मा, आशीष निर्वाण, रामजीवन भाटिया, रामकिशोर छीपी, इंद्राज खींपल, राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, जयराम सूद, कैलाश चन्द सैनी हलवाई हमीरपुर वाले, मोहम्मद रशीद खान स्टेनोग्राफर, जयराम सूद, हरिराम लादी, अल्का, रामस्वरूप सोनी, विष्णु सोनी, भोजराज पायला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *