आरजीएचएस सेवाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर आमजन को स्वास्थ्य सुविधायें सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की मांग

Kotputli-Behror Rajasthan

कोटपूतली, 02 मई 2026 मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा ने पत्र लिखकर आरजीएचएस सेवाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर आमजन को स्वास्थ्य सुविधायें सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की मांग की हैं। डॉ. मीणा ने पत्र में बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र की परिस्थितियां अत्यंत चिंताजनक बनी हुई हैं। निजी अस्पतालों द्वारा आरजीएचएस सेवाओं का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किये जाने के कारण आमजन को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में मरीज आवश्यक उपचार से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति दिन-प्रतिदिन और अधिक गंभीर होती जा रही है। यदि इस विषय में समय रहते ठोस एवं प्रभावी कदम नहीं उठाये गये तो पीड़ित जनता के लिये हालात और भी विकट हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त समस्याओं की जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरजीएचएस सेवाओं को शीघ्र बहाल कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाये जाने, आरजीएचएस से अधिकृत अस्पतालों एवं केमिस्टों का बकाया भुगतान समयबद्ध तरीके से कराये जाने, भुगतान के लिये राज्य सरकार द्वारा एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित किये जाने, दवा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु अधिकृत केमिस्टों को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *