जालावास में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Khairthal-Tijara Rajasthan

मुण्डावर क्षेत्र के जालावास गांव में सोनी समाज द्वारा शिव मंदिर परिसर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कथा के शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं द्वारा DJ की धुन पर पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण कर महिलाओं ने पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ यात्रा में हिस्सा लिया, जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजेन्द्र सोनी, सोमदत्त सोनी, महेंद्र, सुनील, संजय सोनी, अमित, जौहरी सुभाष, गोपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

भागवत कथा के आयोजन से गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *