पावटा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर “पक्षी बचाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत टीम महेश यादव के नेतृत्व में 111 परिंदे लगाकर पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था कर जीव दया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनसेवक महेश यादव मौजूद रहे। इस दौरान महेश यादव ने कहा कि मानव जीवन के साथ-साथ पक्षियों और प्रकृति की रक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना पुण्य कार्य है और हर व्यक्ति को अपने घर, दुकान व सार्वजनिक स्थानों पर परिंदे लगाने चाहिए।
महेश यादव ने कहा कि पक्षियों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इस अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, संवेदना और प्रकृति प्रेम का संदेश दिया गया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक परिंदे लगाने और पक्षियों के लिए नियमित पानी-दाने की व्यवस्था करने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजाराम रावत, मोहन चौधरी, रवी शर्मा, अनिल, हिरालाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
