नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने नष्ट किया भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थ

Kotputli-Behror Rajasthan

कोटपूतली।पुलिस मुख्यालय और महानिरीक्षक पुलिस (जयपुर रेंज)राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देशों की अनुपालना में, जिला पुलिस कोटपूतली-बहरोड़ ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण विधिक प्रक्रिया को अंजाम दिया। एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत विभिन्न थानों में दर्ज 13 प्रकरणों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का जिला स्तरीय कमेटी की मौजूदगी में निस्तारण किया गया।कुल निस्तारित प्रकरण 13 मामले (NDPS एक्ट)।मात्रा लगभग 06 किलोग्राम मादक पदार्थ। मोहनपुरा-जोधपुरा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की किलन (भट्टी) में उच्च तापमान पर जलाकर नष्ट किया गया।

  • पर्यवेक्षण: इस पूरी प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS)ने की।

मौजूद अधिकारीगण

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खिंचीनीमराना वृत्ताधिकारी राजेन्द्र बुरडक (RPS) और कोटपूतली वृत्ताधिकारी प्रदीप कुमार सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

इन थानों का माल हुआ निस्तारित:
इस निस्तारण प्रक्रिया में जिले के प्रमुख थानों से संबंधित जब्त माल को शामिल किया गया था:कोटपूतली (थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा)सरूण्ड (थानाधिकारी यशपाल सिंह)माढ़न (थानाधिकारी किरण यादव)नारायणपुर (कृष्ण कुमार)पनियाला (शेरसिंह, स.उ.नि.)नीमराना (विक्रम सिंह, हैड कानि.)

अधीक्षक का संदेश: “पुलिस विभाग नशे के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब्तशुदा माल का समयबद्ध निस्तारण न केवल कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, बल्कि यह सुरक्षित भंडारण और पारदर्शी कार्यप्रणाली को भी सुनिश्चित करता है।