गुगलकोटा में गोगा नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जाहरवीर बाबा के मेले में जुटे ग्रामीण

National

गुगलकोटा। गोगा नवमी के पावन अवसर पर ग्राम गुगलकोटा में जाहरवीर बाबा जी के मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले के दौरान पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर बाबा के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मेले को सफल बनाने में सहयोग किया।

इस अवसर पर सरपंच श्याम सुंदर, भावी सरपंच उम्मेद सिंह, रघुवीर सिंह, सतीश चौहान, लाल सिंह, रवि बॉक्सर, कार्तिक गौ रक्षक, वेदपाल सिंह, जयपाल सिंह, अभय सिंह, रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

जाहरवीर बाबा के मेले में श्रद्धा, आस्था और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने आयोजन को गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *