शाहजहाँपुर। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस का आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहजहाँपुर के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहजहाँपुर की बालक एवं बालिका टीमों के साथ द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पेनियल पब्लिक स्कूल और डीडीएमपी स्कूल की टीमों ने भी हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में पेनियल पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि बीबीएसई जूनियर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहजहाँपुर की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मोहर सिंह यादव, हरी पाल मीणा, धरम पाल मीणा पीटीआई, जयविंदर यादव, अनिल कायत, हेमंत बागोरिया, पिंकू शर्मा कैम्पा, सोनू धाणका, मितेश शर्मा, अरविंद कुमार, संजय भाया, विशाल बागोरिया, रविन्द्र चौहान और सुषन एडवोकेट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
