दिनांकवार विभिन्न वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर, आमजन को मिलेगा विभिन्न सेवाओं का लाभ
कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर-2026 एवं फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद बहरोड़ और कोटपूतली क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तथा नगर पालिका क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर परिषद बहरोड़ क्षेत्र में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन नगर परिषद कार्यालय में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जून 2026 को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 एवं 5, 15 जून को वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 एवं 10, 16 जून को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 एवं 15, 18 जून को वार्ड संख्या 16, 17, 18, 19 एवं 20, 19 जून को वार्ड संख्या 21, 22, 23, 24 एवं 25, 22 जून को वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29 एवं 30 तथा 23 जून को वार्ड संख्या 31, 32, 33, 34 एवं 35 के लिए शिविर आयोजित होंगे।
इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी अटल सेवा केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को ग्राम पंचायत नांगलखोड़िया, 25 जून को ग्राम पंचायत रामसिंहपुरा, 29 जून को ग्राम पंचायत खोहरी, 30 जून को ग्राम पंचायत हमीदपुर, 1 जुलाई को ग्राम पंचायत खरखड़ा एवं ग्राम कूठनगर, 2 जुलाई को ग्राम पंचायत गूंती, 3 जुलाई को ग्राम पंचायत शेरपुर, 6 जुलाई को ग्राम पंचायत जागुवास, 7 जुलाई को ग्राम पंचायत कांकरदौपा, 8 जुलाई को ग्राम पंचायत दहमी, 9 जुलाई को ग्राम पंचायत रिवाली तथा 10 जुलाई को ग्राम पंचायत मांढल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
फॉलोअप शिविरों का आयोजन 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक नगर परिषद कार्यालय बहरोड़ में किया जाएगा। 13 जुलाई को वार्ड संख्या 01 से 18, 14 जुलाई को वार्ड संख्या 19 से 36 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्या 37 से 55 के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे।
कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में यहां आयोजित होंगे शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को वार्ड संख्या 06 से 10, 16 जून को वार्ड संख्या 11 से 15, 18 जून को वार्ड संख्या 16 से 20, 19 जून को वार्ड संख्या 21 से 25, 22 जून को वार्ड संख्या 26 से 30, 23 जून को वार्ड संख्या 31 से 35 तथा 24 जून को वार्ड संख्या 36 से 40 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा 25 जून को पंचायत भवन पनियाला में पनियाला, गोनेड़ा, कालूहेड़ा एवं केशवाना क्षेत्र के लिए तथा 29 जून को पंचायत भवन खेड़की मुक्कड़ में खेड़की मुक्कड़, सांगटेड़ा, बीजाहेड़ा, शेखपुर, मलाहेड़ा क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें नगर निकाय से संबंधित कार्य, पट्टा प्रकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व संबंधी प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पेंशन, जन आधार, बिजली-पानी संबंधी समस्याओं का समाधान, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन संबंधी कार्य शामिल हैं।
शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
य
सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में उपस्थित होकर अपने लंबित कार्यों का निस्तारण करवाएं एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
