नीमराना। नगरपालिका चुनाव को लेकर नीमराना में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 19 और 20 में स्थानीय प्रत्याशियों के समर्थन तथा बाहरी प्रत्याशियों के मुद्दे को लेकर कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों एवं जागरूक मतदाताओं की बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक 21 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे काली कमली रामलीला मंच पर होगी। आयोजकों ने युवा, बुजुर्ग एवं नीमराना कस्बे के मूल निवासियों से बैठक में पहुंचकर अपने विचार साझा करने की अपील की है।
बैठक में स्थानीय वार्ड एवं कस्बा निवासी ऐसे प्रत्याशी के समर्थन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा, जो “जिताऊ, टिकाऊ और बिकाऊ नहीं” हो। साथ ही नगरपालिका चुनाव में बाहरी लोगों के प्रभाव और धनबल-बाहुबल के मुद्दे पर भी चर्चा होने की बात कही गई है।
आयोजकों ने वार्ड 19 एवं 20 सहित नीमराना कस्बे के जागरूक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है।
