नीमराणा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नीमराणा नगर पालिका चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कल होटल अशोका, नीमराणा में आयोजित की जाएगी।
बैठक अलवर उत्तर प्रभारी अशोक सैनी, पूर्व विधायक मंजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष महाशिंह चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में होगी।
बैठक में नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी संभावित प्रत्याशियों एवं आवेदकों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदकों से कल चुनाव लड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
