(पावटा संवाददाता राहुल शर्मा)
अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में हुई बैठक, व्यवसायियों ने ली एकजुटता की शपथ, अगली मीटिंग 5 जुलाई को
पावटा/कोटपूतली: विराटनगर पावटा टैन्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा टैंन्ट व्यवसायियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

1 अगस्त से लिया बड़ा फैसला
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अगस्त से सभी टैंन्ट व्यवसायी हलवाई को बर्तन देना बंद कर देंगे। व्यवसायियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की।
इन्होंने ली शपथ, जताई एकजुटता
बैठक में परमानंद टैन्ट एसोसिएशन के बाबूलाल क्षवण एवं विराटनगर कोटपूतली यूनियन के अध्यक्ष ओमी कंवर सहित क्षेत्र के सभी टैन्ट व्यवसायी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और व्यवसाय हित में लिए गए निर्णयों का पालन करने की शपथ ली।

नवीन कार्यकारिणी में ये शामिल
कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए दिलीप कुमार योगी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम सैनी, कैलाश सैनी, चेतन सैनी एवं मुरादअली को मनोनीत किया गया है।
अगली बैठक 5 जुलाई को
संगठन की अगली बैठक 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा।
