भारत विकास परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

National

पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया_

नीमकाथाना।भारत विकास परिषद, नीमकाथाना शाखा द्वारा झगड़ेत बालाजी मंदिर, हरजनपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बालाजी मंदिर के महंत श्री शंकरदास जी महाराज, पर्यावरणविद् जुगल किशोर शर्मा एवं गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौथमल गर्ग के सानिध्य में तथा शाखा पर्यावरण संयोजक एवं सरपंच संघ अध्यक्ष जय सिंह भगोत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण संकल्प पत्र पर सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में शाखा महासचिव दिनेश गोयल ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानव अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ईश्वर की प्रतिकृति है, अतः हमें प्लास्टिक के दोने-पत्तल, गिलास, बोतलें, पॉलीथिन तथा साबुन, शैंपू, बिस्कुट, टॉफी आदि के रैपर एवं पाउच इधर-उधर फेंककर प्रकृति को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। उन्होंने भावी पीढ़ियों के हित में जल संरक्षण का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष
डॉ.जी.एस. तंवर, महासचिव दिनेश गोयल, नितेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, नरेश जिंदल, शंकर चेतानी, कैप्टन देवेंद्र सिंह, सुरेश चौधरी, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश कुमावत, मनोज गुप्ता, डॉ. प्रदीप शर्मा, रामवतार गजराज, नन्दकिशोर शर्मा,
उपस्थित रहे। गायत्री शक्तिपीठ के चौथमल जी गर्ग एवं उनकी टीम का भी सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह,राजकुमार, शंकरलाल, इन्द्रजीत मीणा (सरपंच प्रतिनिधि, गोविंदपुरा), जगदीश मास्टर एवं नरपत सिंह भगोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *