दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें 👇

National

1 वैश्विक संकट के बीच भारत की नई आर्थिक रणनीति: पीएम मोदी और EAC की अहम बैठक, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर फोकस

2 प्रधानमंत्री और आर्थिक सलाहकार परिषद के बीच हुई इस बैठक में मुख्य रूप से उन रणनीतियों पर मंथन किया गया, जो भारत को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में भी तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं। बैठक के दौरान, वर्तमान वैश्विक उथल-पुथल के समय में भारत की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण विचारों और नए उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

3 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी 7.7% बढ़ने पर इसे देश की आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के सुधारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है।

4 सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि किसी भी आरोपी को चार्जशीट का हिस्सा बनने वाले दस्तावेजों तक पहुंच से वंचित नहीं किया जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे दस्तावेजों को छिपाना आरोपी के निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

5 कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर

6 यह लड़ाई लंबी, हम पीछे हटने वाले नहीं’: जंतर-मंतर से बोले अभिजीत दीपके, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

7 कॉकरोच पार्टी बोली- हम कीड़े-मकोड़े लेकिन लड़ने में सक्षम, दिल्ली में प्रदर्शन; अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

8 कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे को लेकर पैदा हुआ राजनीतिक संकट फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देर रात लंबी बैठक के बाद कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर हुई गलतफहमी दूर कर ली गई है। रेड्डी भी विवाद सुलझने के संकेत दे चुके हैं।

9 CM शिवकुमार का सख्त फैसला: कर्नाटक में कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, एप से लगेगी हाजिरी

10 अन्नामलाई की नई पार्टी से 10 लाख लोग जुड़े, लॉन्च के 10 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन; समर्थन में तमिलनाडु BJP उपाध्यक्ष ने भी इस्तीफा दिया

11 राबड़ी देवी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा लौटाई, सरकार के सिक्योरिटी घटाने पर नाराजगी; बंगले के बाहर डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता

12 आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से टकराया पक्षी

13 NEET-UG पेपर लीक: मुख्य आरोपी शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की जमानत पर फैसला 9 को

14 महाराष्ट्र में पुरुषों का सजना-संवरना हुआ महंगा: नाई संगठन ने हजामत के शुल्क बढ़ाए, पश्चिम एशिया जंग का असर

15 SIR में कटा था नाम, अब 63 लाख लोगों के रद्द होंगे राशन कार्ड; ऐक्शन में शुभेंदु सरकार

16 पंजाब – पिकअप और ट्राले की भीषण टक्कर में 8 की मौत, अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार

17 वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा, लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे; हाईस्पीड में होती तो जानी नुकसान हो जाता

18 वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर, 15 साल, 71 दिन की उम्र में सिलेक्शन हुआ; श्रेयस टी-20 के नए कप्तान

19 IND Vs AFG टेस्ट- भारत का दूसरा विकेट गिरा, साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट, शतकीय साझेदारी टूटी; स्कोर 209/2

20 ईरान बोला- दोबारा जंग नहीं चाहते, लेकिन हमला हुआ तो पूरी ताकत से जवाब देंगे; अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *