43वीं सब-जूनियर (15 वर्षीय) जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पेनियल पब्लिक स्कूल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अब पेनियल स्कूल की टीम जालोर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार की अध्यक्षता रही। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार सैनी, धर्मेंद्र मीणा, अजीत ठाकुर, पूरणमल मीणा एवं अंजना पायला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर हरिपाल मीणा, मुसद्दीलाल बाबूजी, राजेंद्र कुमार सैनी, प्रवेश कुमार वर्मा, धर्मपाल मीणा, हेमंत बागोरिया, पवन शर्मा उर्फ कैंपा, सुनीता देवी एवं राजेश प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विजेता टीम को हार्दिक बधाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं।
