कोटपूतली में पुलिस उप निरीक्षक 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

National
  • जयपुर, दिनांक 20.08.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुए श्री राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. चौकी अलवर को परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके द्वारा बैंक के विरुद्ध न्यायालय के माध्यम से पुलिस थाना कोटपूतली में मुकदमा संख्या 380/2026 दर्ज करवाया गया था, जिसका अनुसंधान आरोपी श्री राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक द्वारा किया जा रहा था। प्रकरण में आगे की कार्यवाही करने की एवज में आरोपी द्वारा परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था।
  • शिकायत के क्रम में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग करना तथा 1,500 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करना पाया गया। शेष 3,500 रुपये रिश्वत राशि बाद में प्राप्त करना तय हुआ।
  • मांग की पुष्टि होने पर उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी श्री शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में आज ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी श्री राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक पुलिस, थाना कोटपूतली को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। पुलिस थाना कोटपूतली में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *