शाहजहांपुर सीएचसी में ओपीडी 400 पार, मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े

National

शाहजहांपुर (संदीप कुमार)। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर शाहजहांपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है।

सीएचसी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विक्रम यादव ने बताया कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि खांसी-जुकाम के साथ वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *