फौलादपुर ग्राम पंचायत में पौधारोपण अभियान, एक महीने में 1100 पेड़ लगाने का लक्ष्य

National

फौलादपुर ग्राम पंचायत में सुमित यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत एक महीने में 1,100 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 4 फर्मों की पानी की टंकियां और 2 पशुओं के पानी पीने के लिए पौंड बनाने की योजना भी रखी गई है।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना है। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में सरपंच विद्यासागर सहित अनूप यादव, महावीर सूबेदार, आलोक यादव, हितेश यादव, निशांत यादव, आकाश, अनिल, प्रदीप, मनोज मेजर, रामनिवास, गणेश, बिट्टू चौधरी, दीपेश चौधरी, कुलदीप, कृष्ण रेलवे पुलिस, जलकरण, सोनू, प्रवीण कुमार, जोनी और हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *