बाबा राम सहाय प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

National


ग्राम दूनवास में आयोजित बाबा राम सहाय प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कल्याण जाट (सोड़ावास), भाजपा की पूर्व जिला पार्षद शकुंतला जी, धर्मवीर ठेकेदार, मनजीत ठेकेदार एवं बाबा रामसहाय मंदिर के महंत नारायण जी सहित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर भारत, रतन, जसराम, राजेंद्र, नवीन, अशोक, लीलू, ओमवीर, सुनील, रणवीर, विजय, अजय एवं समस्त ग्रामवासी दूनवास उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *