नीमराना कोर्ट परिसर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन

National

नीमराना। अभिभाषक संघ नीमराना के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त को कोर्ट परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव ने बताया कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीज के लिए यह जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

संघ की ओर से अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन, सामाजिक संगठनों, युवाओं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *