नारनौल।युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की टीम ने गौसेवा के लिए एक और सराहनीय पहल की। टीम के सदस्यों ने ढाणी बाठोठा से हरे चारे से भरी पिकअप राजस्थान के रायपुर पाटन स्थित गोशाला में पहुंचाई।
गोशाला में पहुंचने के बाद हरे चारे को मशीन की मदद से कटवाकर गायों के लिए उपयोगी बनाया गया। टीम के सदस्यों ने स्वयं सेवा कार्य में सहयोग किया और गौसेवा में अपना योगदान दिया।
इस सेवा कार्य में राजेंद्र पंडित, मंजीत गुणवाल उपप्रधान, सतेन्द्र निदेशक सुमन स्कूल, राजकुमार, ओमपाल और राहुल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

मंजीत गुणवाल ने कहा कि गौसेवा केवल एक सेवा कार्य नहीं बल्कि समाज में दया, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे और पानी की जरूरत अधिक होती है। ऐसे समय में यदि हम अपने सामर्थ्य के अनुसार थोड़ा सा भी सहयोग करे तो किसी बेजुबान के लिए वह बहुत बड़ी मदद बन सकता है।
उन्होंने कहा कि टीम का प्रयास है कि जरूरतमंद पशुओं तक समय पर चारा और पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था करें और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
राजकुमार ने कहा कि सेवा के लिए बड़ा साधन नहीं बल्कि बड़ा मन जरूरी है। समाज के लोग मिलकर छोटे छोटे प्रयास करे तो गौसेवा और जीव सेवा का यह अभियान और मजबूत हो सकता है।
