बहरोड़। जाट बहरोड़ गांव में कल होने वाले सामुदायिक भवन एवं स्टेडियम के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे।
उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले जाट बहरोड़ के सरपंच सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

सरपंच सुरेंद्र चौधरी ने क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह जाट बहरोड़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी से समारोह में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
उद्घाटन समारोह को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
