किसानों की समस्याओं को लेकर 10 जुलाई को गाडरवारा में होने वाले विशाल किसान आंदोलन की तैयारी हेतु आज ग्राम लिलवानी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल जी की अध्यक्षता में विशाल किसान बैठक आयोजित की गई।

National

बैठक में जिला संगठन प्रभारी महासचिव श्री दीवान शैलेन्द्र सिंह जी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष पटेल जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोना कौरव जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री जिनेश जैन जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सूर्यकांत लोधी जी, श्री ओमप्रकाश पटेल जी, श्री गिरजा शंकर कौरव जी, श्री शिवकुमार बसेड़िया जी, श्री सत्यनारायण कौरव जी, श्री मयंक दीक्षित जी, श्री विष्णु गुजर जी, श्री अंचल तिवारी जी, श्री सत्यव्रत कौरव जी, चौधरी नीरज जी श्री संजय कौरव जी, श्री भूपेंद्र कौरव जी, श्री हजारी कौरव जी, श्री सुनील दुबे जी, श्री छुट्टन पटेल जी, श्री भूपेंद्र सिंह जी ,श्रीसुनील उदेनिया जी श्री सुरेन्द्र ममार जी, रामस्वरूप मिश्रा जी,श्री भास्कर पटेल जी, श्री शिवराज पटेल जी, श्री नरेंद्र कौरव जी, चौधरी दशरथ सिंह जी, श्री लखन स्थापक जी, सरपंच श्री प्रदीप मेहरा जी, श्री मिस्टर कीर जी, श्री संतोष मिश्रा जी एवं श्री अजमेर पटेल जी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष श्री अजय ओझा जी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल जी ने किसानों की मूंग खरीदी, खाद एवं बिजली की गंभीर समस्याओं को उठाते हुए कहा कि किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने 10 जुलाई को गाडरवारा में होने वाले विशाल किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसानों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

जिला संगठन प्रभारी महासचिव श्री दीवान शैलेन्द्र सिंह जी ने किसानों की समस्याओं पर अपने विचार रखे, वहीं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री संतोष पटेल जी ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय, शोषण और दुर्व्यवहार के खिलाफ सरकार को जमकर घेरा।

बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा तथा 10 जुलाई को गाडरवारा में होने वाले विशाल किसान आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *