अधिवेशन में आदिवासियों के हक और अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में विकास के बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की सच्चाई सामने है।
देश प्रदेश में भाजपा शासित राज्य में आदिवासियों के लिए न सड़क, न शिक्षा, न स्वास्थ्य सुविधा, न सुरक्षा और न संवेदना है। लाखों आदिवासी लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में हर दिन जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने को मजबूर हैं! आदिवासी परिवारों को उनकी पुश्तैनी ज़मीन से उजाड़ा जा रहा है।
जिन लोगों ने अपनी ज़मीन देने से इनकार किया, उनके घरों में प्रशासन बिना अनुमति, बिना नोटिस और जबरन घुसकर उन्हें बेघर कर रहा है। पूरे देश प्रदेश में डबल ईंजन की भाजपा सरकार आदिवासियों की ज़मीन छीनकर अपने उद्योगपति पूंजीपति मित्रों के हवाले कर उन्हें बेघर कर रही है!! आज हमे एक जुट होकर फासिस्ट ताकतों और पूंजीपतियों से डटकर मुकाबला करना होगा और हमारा अस्तित्व बचाना होगा!!
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में आदिवासी समाज के अधिकारों, उनके कल्याण और संगठन की मजबूती को लेकर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सदैव जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष माo जगदीश मीणा ने बताया कि आज के अधिवेशन मे अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी श्री हरगुण भोपर मीणा, मुंडावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व संसदीय सचिव श्री रामस्वरूप कसाणा जी, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री संजय यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव, पीसीसी महासचिव देव कसाणा, जिलाध्यक्ष सेवा दल रघुवीर सिंह यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू रावत, आदिवासी कांग्रेस जिला प्रभारी श्रीमती कैलासी मीणा, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष श्री मुनानुद्दीन कुरैशी, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री हनुमान सैनी जी, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री रोहिताश बसेठिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन), नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतीश निमोरिया, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष एवं प्रभारी मेहर सिंह धनखड़, संगठन महामंत्री (ORG) श्री वी. के. नवल, पूर्व जिला पार्षद गोकुल यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, नीमराना शहर अध्यक्ष शशिकांत सैनी, दशरथ यादव, राजीव ढेहर वाल, नेता राजू सैनी, रिजवान कुरैशी, अजय सैनी सहित जिला भर से अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए!!

जिला आदिवासी कांग्रेस अधिवेशन में पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद आदिवासी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मीणा ने किया और सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मंच संचालन पूर्व चेयरमैन श्री प्रकाश चंद सैनी ने किया!!
आज के जिला आदिवासी कांग्रेस अधिवेशन में सभी सम्मानित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
